MP: 5 बाबाओं को राज्यमंत्री बनाने पर घिरी शिवराज सरकार, स्वामी स्वरूपानंद ने साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पांच संतों को राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने के बाद सरकार के खिलाफ बयानबाजी शुरू हो गई है। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को सम्मान देती है जो सम्मान और जो लोग आध्यात्मिक रुप से लोगों की मदद करते हैं। लेकिन सरकार अपने स्वार्थ के लिए दिया है जिसके बारे में उन्हें पता नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
Govt gives such a status to people who are respected & who can help people spiritually but govt, for its own selfish motives, is giving it to people who are not even known, this shouldn't be happening: Shankaracharya Swami Swaroopanand on MP govt giving MoS status to babas pic.twitter.com/SL1O3TfLAR
— ANI (@ANI) April 5, 2018
मध्यप्रदेश के प्रशासन विभाग के अपर सचिव केके कतिया ने मंगलवार को नर्मदानंद महाराज, हरिहरानंद महाराज, कम्प्यूटर बाबा, भय्यू महाराज एवं पंडित योगेंद्र महंत को राज्य मंत्री बनाने आदेश जारी किया था।
इसे भी पढ़ें- ई-वे बिल में गड़बड़ी का पहला मामला छत्तीसगढ़ में, 19 हजार का बिल बनाकर भरा लाखों का माल
इस लिस्ट में इन पांच संतों में से सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले स्वामी नामदेव त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ये वहीं बाबा हैं जिन्होंने शिवराज सरकार के खिलाफ ‘नर्मदा घोटाला यात्रा’ निकालने का फैसला किया था। लेकिन बाद में बिना कारण बताए इसे रद भी कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS