खुशखबरी! SC ने बदला NGT का फैसलाः अमरनाथ यात्री बाबा बर्फानी के सामने खड़े होकर लगा सकेगें भगवान शिव के जयकारे

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |16 April 2018 12:14 PM
सोमवार को सु्प्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को पलटते हुए अमरनाथ गुफा में श्रद्धालुओं को हिम शिवलिंग के सामने खड़े होकर भगवान शिव के जयकारे लगाने की छूट दे दी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीट के फैसले को पलटते हुए शिव भक्तों को अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करते वक्त खड़ा होकर जयकारे लगाने की छूट दे दी हैं। दरअसल एनजीटी ने पिछले साल अमरनाथ को साइलेंस जोन घोषित कर दिया था।
जिसके बादे से अमरनाथ गुफा में शोर मचाना, घंटी बजाना आदि जैसी प्रक्रियाओं पर पाबंदी लगा दी गई थी। आपको बता दें कि अपने आदेश को लेकर एनजीटी ने दलील दी थी कि पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग पर इसका बुरा असर पड़ता है जिसके कारण हिम शिवलिंग जल्दी से पिघल जाता है।
लेकिन सोमवार को सु्प्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश को पलटते हुए अमरनाथ गुफा में श्रृद्धालुओं को हिम शिवलिंग के सामने खड़े होकर भगवान शिव के जयकारे लगाने की छूट दे दी हैं।
ये भी पढ़ेःसाक्षी महाराज ने किया नाइट क्लब का उद्घाटन, पार्टी कार्यकर्ताओं ने BJP अध्यक्ष से की शिकायत
गौरतलब है कि पिछले साल एनजीटी ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के जल्द पिघलने के पीछे तर्क दिया था कि यह तय किया जाए कि कोई भी श्रद्धालु गुफा में किसी भी तरह का कोई समान लेकर ना जाएं।
इसके इलावा एनजीटी ने एक और दलील दी कि अमरनाथ गुफा और उसके आस-पास ज्यादा शोर होने से लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता हैं। इसलिए गुफा और उसके आस-पास शोर शराबे को कम करके खतरे की संभावनाओं को कम किया जा सकता हैं।
कैसे करे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि आगामी 28 जून से अमरनाथ की यात्रा शुरू होने जा रही हैं। इस अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अपने नियमों में बदलाव किया हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु ग्रुप में भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
ग्रुप में रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी है कि एक ग्रुप में कम से कम 5 या उससे अधिक सदस्य होने चाहिए। और यह संख्या 200 लोगों तक भी हो सकती हैं। बता दें कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 मई हैं।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यात्रा फॅार्म भरकर रजिस्टर्ड डाक से भेजने होंगे। बता दें कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यह फैसला एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग तारीखों में यात्रा परमिट मिलने से हो रही परेशानी के चलते लिया हैं। अब एक ही परिवार के लोग ग्रुप में रजिस्ट्रेशन करा कर एक ही तारीख में यात्रा कर सकेंगे।
यहीं नहीं अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने बताया कि यात्रा शुरू होने पर जम्मू व श्रीनगर में तत्काल रजिस्ट्रेशन सेंटर भी खोले जाएंगे। ये सेंटर 28 जून से अगस्त में यात्रा समापन होने तक चलते रहेंगे। तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए भी बैंक में ही शुल्क जमा कराकर उसकी रसीद रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ जमा करना होगी।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार वर्ष 2012 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जाते थे। इसके बाद यह सिस्टम बंद कर दिया गया। अब अगले वर्ष से आनलाइन रजिस्ट्रेशन एक बार फिर से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS