सपा ने जारी की 191 उम्मीदवारों की पहली सूची, चाचा शिवपाल को मिला टिकट

X
By - haribhoomi.com |19 Jan 2017 6:30 PM
इस सूची को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जारी किया है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में सपा ने 191 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है। इस सूची को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जारी किया है।
Samajwadi Party releases list of 191 candidates. Shivpal Singh Yadav gets ticket from Jaswantnagar
— ANI UP (@ANINewsUP) January 20, 2017
समाजवादी पार्टी ने शिवपाल सिंह यादव को इटावा के जसवंतनगर से तथा कैबिनेट मंत्री आरविंद सिंह गोप को बाराबंकी के रामनगर से प्रत्याशी बनाया है। पहले माना जा रहा था कि शिवपाल के बेटे आदित्य यादव को उनकी परंपरागत सीट जसवंतनगर से टिकट दिया जाएगा।
सूची के आधार पर अभी तक दो सिटिंग विधायकों का टिकट कटा है। इसके अलावा हरदोई से नितिन अग्रवाल के बेटे नरेश अग्रवाल को टिकट दिया गया है। वहीं आजम खान के बेटे का भी टिकट पक्का हो गया है। वह रामपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कानपुर कैंट से अतीक अहमद की जगह हसन रुमी को टिकट दिया गया है।
जानकारों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी अपने 300 प्रत्याशी के नाम तय करने के साथ ही कांग्रेस के साथ गठबंधन पर भी मुहर लगा देगी। अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी अपने प्रचार के कार्यक्रम को जल्दी ही अंतिम रूप देंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS