RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे वाराणसी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत वाराणसी की पांच दिन की यात्रा पर आज यहां पहुंचे, जहां वह 15-20 फरवरी को स्वयंसेवकों के साथ संवाद करेंगे।
ये भी पढ़ें- लाल झंडे के तले थम गया त्रिपुरा में विकास: मोदी
भागवत के यहां पहुंचने पर कांग्रेस ने विरोध किया और आरोप लगाया कि आरएसएस सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
आरएसएस प्रमुख श्रमजीवी एक्सप्रेस से पटना से यहां पहुंचे। वह यहां बदलापुर में ट्रेड फैसिलेशन सेंटर में शाखा को भी संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे 18 फरवरी को संवादसत्र में हिस्सा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PNB Scam: नीरव मोदी पर सियासी जंग, कांग्रेस ने पीएम के साथ दिखाई तस्वीर, भाजपा ने दिया जवाब
उस दौरान वरिष्ठ आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबाले, इंद्रेश कुमार, सुरेश सोनी आदि भी मौजूद रहेंगे। अठारह फरवरी को आरएसएस प्रमुख संपूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय में संघ समागम में संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के 1300 से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS