संघ की राहुल को नसीहत- कांग्रेस पर ध्यान दें, BJP से मुकाबला करें

संघ की राहुल को नसीहत- कांग्रेस पर ध्यान दें, BJP से मुकाबला करें
X
संघ प्रचार ने कहा, राहुल को संघ की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नसीहत दी है कि उन्हें संघ की चिंता करने की जरुरत नहीं है,वे अपने दल की चिंता करें।

उनकी दादी और पिता ने भी संघ का विरोध किया था, ऐसा करने से नुकसान संघ को नहीं कांग्रेस को हुआ था।

गौरतलब है कि राहुल ने वडोदरा में संघ पर टिप्पणी की थी कि क्या शाखाओं में महिलाओं को शॉर्ट्स में देखा है? मैंने तो नहीं देखा। वे ऐसा कहकर संघ पर गैर-बराबरी का आरोप लगा रहे थे।

संघ प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने गुरुवार से संघ के कार्यकारी मंडल की तीन दिनी बैठक शुरू होने के एक दिन पहले बुधवार को यहां शारदा विहार स्कूल में प्रेस कांफ्रेंस में यह प्रतिक्रिया जताई।

संघ के प्रचार प्रमुख ने कहा, संघ पुरुषों के बीच काम करता है। अब संघ में महिलाओं की मौजूदगी हो या न हो, इस पर फैसला लेने का अधिकार संघ का है, राहुल को संघ की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

राहुल का भाषण लिखने वालों को संघ की समझ नहीं है। राहुल को अधिक बौद्धिक लोगों से भाषण की स्क्रिप्ट लिखवाना चाहिए।

वैद्य ने कहा, एक बार राहुल गांधी की दादी और पिता ने संघ का विरोध किया था, किंतु उससे संघ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, अलबत्ता संघ का जनाधार बढ़ा।

ऐसे में कांग्रेस को संघ का विरोध नहीं करना चाहिए,क्योंकि संघ से उसकी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। संघ बढ़ रहा है और वह व्यक्ति के निर्माण में लगा हुआ है।

संघ सामाजिक क्षेत्र में शाखाओंं के माध्यम से काम करता है और सेवा के इस काम में किसी से भी प्रतिस्पर्धा नहीं है।

ये संघ के स्वयंसेवकों की मेहनत, समर्पण और बलिदान से संभव हो पा रहा है, इसमें किसी भी तरह से कोई सरकारी कृपा नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story