आपके बटुए में कल से आ जाएगा 200 रुपए का नोट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि शुक्रवार से 200 रुपए का नया नोट मार्केट में आ जाएगा। आरबीआई ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 रुपए के भी नए नोट जारी किए हैं। 50 रुपए के इस नए नोट में पुराने नोट से अलग कुछ नए फीचर्स जोड़े गए है।
#FLASH Reserve Bank of India to issue notes in denomination of Rs.200 tomorrow. pic.twitter.com/uRonGu2xkS
— ANI (@ANI) August 24, 2017
जानकारी के मुताबिक 200 रुपए के नए नोट में भी सुरक्षा की दृष्टि से कुछ विशेष फीचर्स जोड़े गए हैं। इस नए नोट में भी स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।
200 रुपए के इस नए नोट में भी 50 रुपए के नए नोट की तरह देवनागरी लिपि में २०० लिखा हुआ है।
इसे भी पढ़ें- बाजार में आ गए 50 के नये नोट, ऐसा होगा लुक
सूत्रों के मुताबिक नकली नोटों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार हर 3-4 साल में 500 व 2000 रुपये के नोटों के सुरक्षा फीचरों में बदलाव करने पर विचार कर रही हैं।
गृह और वित्त मंत्रालय के अफसरों के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। नोटबंदी के बाद पिछले चार महीने में बड़ी मात्रा में नकली नोटों की खेप पकड़े जाने की वजह से केंद्र ने यह फैसला लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS