इंसान के बाद भगवान भी हुए साइबर हमले के शिकार!

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |17 May 2017 10:56 AM
साइबर हमले से 150 देश प्रभावित हुए हैं।
रैंजमवेयर साइबर हमले से न केवल 150 देश प्रभावित हुए हैं, बल्कि इस वायरस की चपेट में अब आंध्र प्रदेश में तिरुमाला तिरुपति मंदिर भी आ गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ हैकर्स ने तिरुपति मंदिर परिसर में लगे कम्प्यूटर्स पर वानाक्राई रैंजमवेयर साइबर हमला किया है।
टीओआई के वेबसाइट गैजेट्स नाउ की खबर के अनुसार, तिरुपति मंदिर के कार्यालय में उपयोग होने वाले 10 कम्प्यूटर साइबर अटैक की चपेट में आ गए हैं।
साइबर अटैक के बाद तिरुपति के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर मंदिर के कार्यालय के 20 अन्य कम्प्यूटरों का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
तिरुपति मंदिर के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने बुधवार को ये ऐलान किया कि हमारे कुछ कम्प्यूटरों पर प्रभाव पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ये सभी कम्पयूटर मंदिर के कार्यालय में इस्तेमाल किये जाते थे।
उन्होंने बताया कि तिरुपति मंदिर प्रशासन जिन कम्प्यूटरों का उपयोग टिकट बेचने और श्रद्धालुओं की सेवा के काम में करता है वो सिस्टम्स रैंजमवेयर अटैक से प्रभावित नहीं हुए हैं।
मंदिर प्रशसन के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि मंदिर का IT विभाग अंतर्राष्ट्रीय कंपनी TCS के साथ मिलकर इस समस्या पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS