राम रहीम के 6 ‘कमांडो'' हथियार सहित गिरफ्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के छह ‘कमांडो' को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से हथियार और गोली-बारूद बरामद किये गये हैं। उन्हें पंचकुला से चंडीगढ़ में प्रवेश करने के दरम्यान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक पिस्तौल, 25 जिंदा कारतूस और दो पेट्रोल बम और दो वाहन जब्त कर लिये गए। चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमें संदेह है कि पंचकुला में हिंसा और दंगा करने के बाद वे चंडीगढ़ आ रहे थे।
इसे भी पढ़े:- हिंसा को देखते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के ‘कमांडो' होने का दावा किया। पुलिस ने बताया कि उन पर शस्त्र अधिनियम और दंगों से जुड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसी बीच चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि उसने शहर में घुसने का प्रयास कर रहे डेरा के 83 अनुयायियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया है। उन्हें अस्थायी जेल सेक्टर 16 के क्रिकेट स्टेडियम में रखा गया है।
केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस ने कहा कि व्यापक सुरक्षा इंतजामातों के कारण चंड़ीगढ़ में हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS