Rajya Sabha Election 2018: जानें कैसे होता है चुनाव और क्या है वोटिंग का फॉर्मूला

संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। राज्यसभा की 6 सीटों के लिए 25 सीटों पर वोटिंग हो रही है। बता दें कि अप्रैल और मई महीने में खाली हो रहीं 16 राज्यों की 58 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है। वहीं शाम तक इसके परिणाम भी सामने आ जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, 58 सीटों में से 6 राज्यों के 25 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव शुरू हो चुका है। जिसमें उत्तर-प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में सदस्य वोट डाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के राम लीला मैदान से केंद्र सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगे अन्ना हजारे
ऐसे होता है राज्यसभा सांसदों का चुनाव
राज्यसभा के सदस्य का चुनाव राज्य विधान सभाओं के चुने हुए विधायक करते हैं। प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या ज्यादातर उसकी जनसंख्या पर निर्भर करती है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के राज्यसभा में 34 सदस्य हैं। मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा आदि छोटे राज्यों के केवल एक एक सदस्य हैं। राज्यसभा में अधिकतम 250 तक सदस्य हो सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत 12 सदस्यों और 238 राज्यों और संघ-राज्य क्षेत्रों द्वारा चुने सदस्य राज्यसभा में बैठते हैं। हालांकि वर्तमान में राज्यसभा के 245 सदस्य हैं। साथ ही इन सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है। 6 साल बाद फिर से चुनाव होता है और वो वापस राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।
ये है वोटिंग का गणित
ऐसा माना जाता है कि एक एमएलए के वोट की कीमत 100 के बराबर होती है। और जितने एमएलए होते हैं उसको गुणा करते हैं 100 से ही। जैसे ( एमएलए x 100/(सीटें+1)+1
एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं। जैसे यूपी में 403 विधायक हैं और वहां पर 10 राज्यसभा सीटे खाली हैं। जिनपर चुनाव होना है। इसलिए वहां इस फॉर्मूले से वोटों की जरूरत होगी (403 MLAx100/(10 SEATs+1)+1= 3,664 वोट समीकरण बनता है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने चीन से आयात पर 50 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया, बढ़ा तनाव
वर्तमान में यूपी के अंदर बीजेपी के 311 एमएलए हैं। उसे कम से कम आठ सीटें आसानी से जीतनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के 47 एमएलए हैं जिनके बीच कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। लेकिन सपा ने एक ही उम्मीदवार को उतारा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS