रोहिंग्या विवाद: गृह मंत्री ने ममता सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों का बायोमेट्रिक डाटा इक्कठा करने को कहा

रोहिंग्या मुसलमानों पर जारी विवाद के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जल्द ही बंगाल की ममता बनर्जी सरकार से रोहिंग्याओं की पहचान करने के लिए कहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य सरकार से रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में जानकारी इक्कठा करके केंद्र सरकार को भेजने को कहा है। गृहमंत्री ने कहा कि जल्द ही रोहिंग्या मुसलमानों का बायोमेट्रिक डाटा भी इक्कठा किया जायेगा।
States have been told to identify them (Rohingyas). They have to take their biometrics also. After that they'll send report to the Centre. Then Central govt will initiate action through diplomatic channels with Myanmar&then we will get it resolved: HM Rajnath Singh on Rohingyas pic.twitter.com/BDIR5jFZIr
— ANI (@ANI) October 1, 2018
केंद्र सरकार इसके बाद म्यांमार सरकार के साथ मिलकर इस मामले का राजनयिक तरीकों से समाधान तलाश करेगी।
इसे भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए: वेंकैया नायडू
कौन हैं रोहिंग्या
म्यांमार में एक अनुमान के मुताबिक 10 लाख रोहिंग्या मुसलमान हैं लेकिन वहां की बहुसंख्यक आबादी बौद्ध है। रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में कहा जाता है कि वे मुख्य रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं।
म्यांमार सरकार ने इन्हें नागरिकता देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक म्यामांर में रोहिंग्या पीढ़ियों से रह रहे हैं। इस मामले को लेकर रखाइन प्रान्त में साल 2012 से सांप्रदायिक हिंसा जारी है। इस हिंसा में बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS