खुशखबरी! केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतनमान का फायदा, सैलरी में होगी 14 प्रतिशत बढ़त

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |2 Jan 2018 9:02 AM
कर्मचारियों को 1 जनवरी 2017 से लेकर 31 मार्च 2018 तक के कुल एरियर को तीन हिस्सों में दिया जाना तय किया गया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल पर एक खास खुशखबरी मिलने जा रही है। राजस्थान के कुल 45 हजार बिजली कर्मचारियों को नए साल पर तोहफा देते हुए 7वें वेतनमान का फायदा देने का फैसला किया गया है।
यह फैसला राजस्थान के पांचों विद्युत वितरण निगम कंपनियों के द्वारा लिया गया है। यह कंपनियां राज्य सरकार के तहत आने वाले कुल 8 लाख कर्मचारियों के तर्ज पर ही अपने कर्मचारियों फायदा देंगी। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को 1 जनवरी 2017 से एरियर मिलेगा।
कर्मचारियों को 1 जनवरी 2017 से लेकर 31 मार्च 2018 तक के कुल एरियर को तीन हिस्सों में दिया जाना तय किया गया है। राज्य सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग देने के बाद इन बिजली कंपनियों पर भी दबाव बढ़ रहा था। उल्लेखीनीय है कि कर्मचारियों की औसत सैलरी में अब 13 से 14 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी होगी।
गौरतलब है कि 1800 रुपए ग्रेड पे से लेकर 10 हजार रुपए ग्रेड पे तक के कर्मचारियों और अधिकारियों के पे बैंड के आधार पर सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही इस साल 1 अप्रैल को एरियर की पहली किश्त, एक जिलाई को दूसरी किश्त और एक अक्टूबर 2018 को तीसरी किश्त दी जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS