मोहन भागवत पर भड़के राहुल गांधी, कहा-देश और तिरंगे का किया अपमान

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |12 Feb 2018 9:01 AM
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के विवादित बयान पर राजनीति बढ़ती जा रही है। मोहन भागवत के विवादित बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि यह देश का और तिरंगे का अपमान है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के विवादित बयान पर राजनीति बढ़ती जा रही है। मोहन भागवत के विवादित बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि यह देश का और तिरंगे का अपमान है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह उन लोगों का अपमान है जो देश के लिए अपनी जान दे रहे हैं। यह हमारे तिरंगे का भी अपमान है क्योंकि हमारे सैनिक इसको सैल्यूट करते हैं। सेना और शहीदों का अपमान करने पर श्री भागवत जी आपको शर्म आनी चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः दुश्मनों से लड़ने के लिए भारतीय सेना से पहले 3 दिन में RSS की मिलिट्री हो जाएगी तैयार: मोहन भागवत
मोहन भागवत के बयान की अलोचना आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी की है। संजय सिंह ने कहा कि अगर ये बयान किसी दूसरी पार्टी के नेता ने दिया होता तो भाजपा के लोग अब तक उसे पाकिस्तान भेज देते, मीडिया तो फांसी की सज़ा की मांग कर देता, लेकिन बात भागवत की है. 'हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती'।
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने दी सफाई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख ने मोहन भागवत के विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मोहन भागवत का बयान लोग तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।
वैद्य ने आगे कहा कि भागवत ने इतना ही कहा कि अगर देश के सामने परिस्थिति आती है, तो सेना के साथ खड़े होने के लिए, नागरिकों में से अगर सेना तैयार करनी है तो 6 महीने का समय चाहिए। वैद्य ने आगे कहा कि लेकिन स्वयंसेवक चुंकि परेड करते है, उनमें अनुशासन होता है तो स्वयंसेवक तीन दिन में तैयार हो सकते हैं।
मोहन भागवत का बयान
गौरतलब है कि अपनी छह दिवसीय बिहार यात्रा के आखिरी दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मुजफ्फरपुर के स्कूल मैदान में विवादित बयान दिया है। मोहन भागवत ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सेना छह महीने में जितनी मिलिट्री तैयार करेगी, संघ तीन दिन में तैनात कर देगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS