दिग्‍विजय सिंह के बायन पर प्रकाश जावड़ेकर का दो टूक जवाब, जानिए क्या कहा

दिग्‍विजय सिंह के बायन पर प्रकाश जावड़ेकर का दो टूक जवाब, जानिए क्या कहा
X
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले को ''दुर्घटना'' बताया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस उनके इस बयान पर टिप्पणी की है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले को 'दुर्घटना' बताया। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस उनके इस बयान पर टिप्पणी की है। प्रकाश जावड़ेकर ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि कांग्रेस को क्या हो गया है? देश की जनभावना से एक दम उल्टी बात करते हैं, सेना की जानकारी को झूठला रहे हैं। ऐसा किसी लोकतंत्र में नहीं होता, जहां सेना पर ही विश्वास दर्शाया जाता है।

दिग्विजय सिंह ने किया ये ट्वीट

कांग्रेस के विरष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट कर लिखा कि हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।

इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि किन्तु पुलवामा 'दुर्घटना' के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी Air Strike के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।

प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गये भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री SS Ahluwalia कहते एक भी नहीं मरा। और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है। इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने दिग्विजय सिंह आलोचना की।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story