अमेठी में पीएम मोदी का अहम दौरा, जनता को देंगे 540 करोड़ की सौगात

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |3 March 2019 2:51 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गांधी परिवार के गढ़ कहे जाने वाली अमेठी के एक दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह मुंशीगंज आर्डिनेंस फैक्ट्री की नई इकाई की आधारशिला रखेंगे और अनेक विकास परियोजनाओं की शुरूआत भी करेंगे। इस मौके पर वो 540 करोड़ की सौगात देंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में मोदी इससे पहले पांच मई 2014 को आए थे। उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया था। कांग्रेस अध्यक्ष को अमेठी में घेरने के लिए भाजपा पूरी रणनीति के साथ जुटी है और प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव पूर्व दौरा उसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी गौरीगंज के कौहर इलाके में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह मुंशीगंज में भारत एंव रूस के सहयोग से बनने वाले राइफल प्लांट की आधारशिला रखेगे।
प्रधानमंत्री इसी मंच से अमेठी बाईपास, केंद्रीय विद्यालय सहित कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सप्ताह के शुरू में अमेठी का दौरा किया था और तैयारियों का जायजा लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के निर्देश दिए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS