लोकसभा चुनाव 2019ः बालोद में गरजेंगे पीएम मोदी, एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |5 April 2019 12:42 AM IST
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी सभा बालोद में शनिवार को होगी। प्रधानमंत्री ओडिशा से 3 बजे सीधे सभास्थल पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वे वापस जाएंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली बड़ी सभा बालोद में शनिवार को होगी। प्रधानमंत्री ओडिशा से 3 बजे सीधे सभास्थल पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वे वापस जाएंगे।
सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ राष्ट्रीय और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ चार लोकसभाओं के प्रत्याशी मंच पर रहेंगे। सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भाजपा लोकसभा चुनाव एक फिर मोदी सरकार के नारे के साथ लड़ रही है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में पहला नाम नरेंद्र मोदी का ही है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के लिए नरेंद्र मोदी की तीन सभाओं की रणनीति बनाई गई है।
पहली सभा बालोद में 6 अप्रैल को है, दूसरी और तीसरा सभा भाटापारा और कटघोरा में 15 अप्रैल को होगी। इन सभाओं से 10 लोकसभा सीटों के प्रत्याशी शामिल होंगे। एकमात्र बस्तर की सीट छूटेगी। यहां की सीट के लिए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सभा कर चुके हैं।
एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
बालोद में होने वाली पहली सभा में चार लोकसभाओं कांकेर, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव के प्रत्याशी शामिल होंगे। सभा में इन चारों लोकसभा से जुड़ी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं को सभा में एक लाख की भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया है।
सभा में भाजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हाेंगे। सभा और रायपुर कलस्टर के प्रभारी पूर्व मंत्री राजेश मूणत बालोद में लगातार सभा की तैयारियां पूरी कराने में जुटे हैं। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS