नमो एप से BJP कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित, कही यह खास बातें

नमो एप से कार्यकर्ताओं के संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होने कार्यकर्ताओं में इस मौके पर चुनाव के लिए जुट जाने को कहा। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहीं यह बातें।
5:44PM | हमारी पहचान किसी वंश से जुड़ी हुई नहीं है। अनगिनत कर्मयोगी कार्यकर्ताओं और जीवन का सर्वस्व खपा देने वाले निस्वार्थ नेताओं ने ही भाजपा को ‘Party with Difference’ बनाया है। अगर हम ‘पार्टी विद डिफरेंस’ है तो उसके कार्यकर्ताओं की छवि भी डिफरेंट होनी चाहिए: पीएम |
5:42PM | 11 अक्टूबर को हमारे सम्माननीय लोकनायक जेपी की जयंती है, जिनके अथक प्रयासों और लीडरशिप की वजह से हमारा लोकतांत्रिक ढांचा बच पाया। जेपी ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और दूसरे कई नेताओं के साथ बहुत करीब रहकर काम किया: पीएम |
5:41PM | दृढ़ और सौम्य, आत्मविश्वासी और विनम्र, प्रतिबद्ध और मेहनती यह भाजपा के कार्यकर्ता की खासियत है: पीएम मोदी |
5:40PM | जनता के लिए राजमाता हमेशा हाजिर रहती थीं। सहजता इतनी थी कि लोगों को भी उनके पास जाने के लिए सोचना नहीं पड़ता था। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका गजब का स्नेह था |
5:39PM | 12 अक्टूबर को हम अपने एक और नेता की जयंती मनाते हैं, राजमाता विजयाराजे सिंधिया । इस बार का 12 अक्टूबर तो और भी विशेष है क्योंकि यह उनकी 100वीं जयंती है |
5:38PM | एक संघठक में जिन क्षमताओ की आवश्यकता होती है, नानाजी देशमुख में वह कूट-कूट कर भरी थी: पीएम |
5:37PM | कल 11 अक्टूबर को हम नानाजी देशमुख की जन्म जयंती मना रहे हैं। आप किसी ऐसे कार्यकर्ता से पूछिए, जिन्होंने तीन-चार दशक पहले पार्टी ज्वाइन की हो। वे आपको बताएंगे कि किस प्रकार नानाजी देशमुख कार्यकर्ता के लिए आदर्श थे। |
5:37PM | 2013 में भारत की tourism रैंकिंग 65 थी जो 2017 में 40 हो गई और इतना ही नहीं भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी सुधार हुआ है – 2013 में भारत में 70 लाख विदेशी पर्यटक आते थे, 2017 में जिनकी संख्या बढ़कर 1 करोड़ से भी ज़्यादा हो गई है। |
5:36PM | 2013-14 में patents की संख्या 4,000 थी जो 2017-18 में बढ़कर 13,000 से अधिक हो गई है वहीं registered ट्रेडमार्क की बात की जाए तो 2013-14 में registered ट्रेडमार्क की संख्या 68,000 थी जो 2016-17 में बढ़कर 2.5 लाख हो गई है। |
5:35PM | भाजपा एक कैडर बेस्ड पार्टी है। सरकार और पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं का फीडबैक महत्वपूर्ण होता है। यही वजह है कि हम समाज के गरीब, शोषित और वंचित तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सफल हो रहे हैं: पीएम |
5:35PM | आप (कार्यकर्ता) लोग जमीन पर कार्य करते हैं, जनता के सुख दुःख में भागीदार होते है, इसलिए सरकार को पता चलता है कि लोगों की आशाएं क्या हैं, आकांक्षाएं क्या हैं, हमारी दिशा उसके अनुरूप है या नहीं: पीएम |
5:34PM | जन सामान्य के लिए सरकार अपनी योजनाओं को ठोस आकार दे पाई है, उसे जमीन पर लागू करने में सफल रही है, तो यह आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हो सका है: पीएम मोदी |
5:33PM | गठबंधन की चिंता आप छोड़ दीजिये। ये मजबूरी से इकट्ठे आय लोग है जो जमानत पर हैं वो लोग खुद बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। ये जनता की भलाई के लिए इकट्ठे नहीं हुए है, इनका एक ही मकसद है मोदी हटाओ : पीएम |
5:32PM | इनोवेशन में सुधार हुआ है। पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा स्टार्टअप हुए हैं। |
5:31PM | पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा कि 5 लोगों के मोबाइल में 'नमो एप' इंस्टॉल करवाएं। |
5:29PM | हम सुख बांटने वाले हैं, कांग्रेस समाज को बांटने वाली है। 5 प्रदेशों में चुनाव है। उनका काम है हर छोटी-छोटी चीज पर समाज को लड़ाना। |
5:28PM | अटल जी ने 3 प्रदेशों का निर्माण किया लेकिन कांग्रेस ने जब आंध्र प्रदेश में राज्य का बंटवारा किया तो एक ही भाषा बोलने वाले लोगों का एक दूसरे का दुश्मन बना दिया। |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS