जल्द बाजार में आएगा एक रुपए का नया नोट, जानिए इसकी पहचान

जल्द बाजार में आएगा एक रुपए का नया नोट, जानिए इसकी पहचान
X
इस नोट में अशोक पिलर होगा पर उसमे सत्‍यमेव जयते नहीं लिखा होगा।

केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि 1 रुपए का नोट अब फिर से छापा जाएगा। केंद्रीय वित्‍त मंत्रालय ने इस बारे में एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि भारत सरकार के तहत यह एक रुपए का नोट छापा जाएगा।

कॉइनऐज अधिनियम 2011 के तहत इस अधिसूचना को जारी किया गया। अधिसूचना के मुताबिक नोट का आकार रेकटेनगुलर आकार में रहेगा। नोट का साइट 9.7 x 6.3 सीएमएस तय किया गया है।

इसके अलावा पेपर का वजन 90 जीएसएम या ग्राम प्रतिवर्गमीटर होगा। उस पेपर की थिकनेस 110 माइक्रोंस होगी। इस नोट में अशोक पिलर होगा पर उसमे सत्‍यमेव जयते नहीं लिखा होगा।

इसके अलावा नोट में 1 अंक एक दम बीच में छुपा हुआ होगा। वहीं भारत शब्‍द को एक दम छुपा हुआ भी दाईं तरफ लिखा जाएगा। 1 रुपए के नोट में भारत सरकार हिंदी में लिखा होगा।

साथ ही वित्‍त मंत्रालय में सचिव शशिकांत दास के हस्‍ताक्षर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। एक रुपए के नोट के नंबरिंग पैनल में 'एल' लेटर लिखा होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story