मोदी सरकार की नीयत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता- राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज पर विवाद हो सकता है, लेकिन कोई भी उसकी नीयत पर सवाल नहीं उठा सकता। सिंह ने यहां विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर कहा कि इस समय देश में हमारी सरकार किस तरह काम कर रही है, यह बताने की जरूरत नहीं है। काम अधिक हुआ, कम हुआ, इस पर विवाद हो सकता है, लेकिन हमारी सरकार की नीयत और ईमान पर कोई भी सवालिया निशान नहीं लगा सकता।
ये भी पढ़ें- बढ़े हुए कोटे के तहत हज पर जाएंगे 1965 बुजुर्ग, हज समिति का अहम फैसला
उन्होंने कहा कि चार वर्ष बाद भी हमारे किसी भी मंत्री पर एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का कोई दुस्साहस नहीं कर पाया है। सारे विश्व के अर्थशास्त्री इसे मानने लगे हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। इस वक्त जीडीपी की विकास दर 7.5 फीसद है।
अन्तरराष्ट्रीय अर्थशास्त्रियों ने विश्वास व्यक्त कया है कि आगामी कुछ वर्षों में जीडीपी की विकास दर 10 फीसद तक भी पहुंच सकती है।
सिंह ने कहा कि देश में नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चार गुना तेजी से चल रहा है। वर्ष 2022 तक सभी रेलगाड़ियों को बिजली से चलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS