वैष्णो देवी यात्रा को लेकर एनजीटी का बड़ा फैसला, निश्चित संख्या में ही जा सकेंगे श्रद्धालु

वैष्णो देवी यात्रा को लेकर एनजीटी ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। एनजीटी ने अपने फैसले में कहा है कि अब निश्चित संख्या में ही श्रद्धालु वैष्णो देवी की यात्रा कर सकेंगे। इसके साथ ही वैष्णो देवी में चल रहे निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी गई है।
एनजीटी के फैसले के मुताबिक अब रोजाना 50,000 श्रद्धालु ही वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही वैष्णो देवी मंदिर और उसके आस-पास चल रहे सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है।
एनजीटी का यह बड़ा फैसला वैष्णो देवी में बढ़ रहे प्रदूषण के मद्देनजर आया है। प्रदूषण की वजह से ही वहां की भी अवो-हवा खराब हो रही है। अवैध निर्माण कार्यों की वजह से वहां आए दिन भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रोजाना ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इससे वहां प्रदूषण चरम पर पहुंच जाता है। हजारों की संख्या में वाहन भी प्रदूषण फैलाते हैं। इतनी बड़ी संख्या के लिए रख-रखाव भी बढ़ जाता है। वैष्णो देवी में जल प्रदूषण भी अब आम हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS