पीएम मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम में आज हिस्सा नहीं लेंगे नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के एक दिवसीय दौरे के दौरान उनके आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वह राज्य सरकार के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में बताया है।
प्रधानमंत्री पश्चिमी ओडिशा के बलांगीर की यात्रा के दौरान आधारभूत संरचना विकास, संपर्क और व्यापार में सहूलियत पर कई परियोजनाएं शुरू करेंगे। मोदी झारसुगुडा में मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) और बलांगीर-बिचुपाली के बीच नयी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के बाद मोदी के बलांगीर में सुबह पौने बारह बजे एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।
हालांकि, पटनायक राज्य सरकार के ‘कृषि ओडिशा' कार्यक्रम में व्यस्त रहने की वजह से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। पटनायक को बैठक में किसानों को संबोधित करना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS