मानसून सत्र: राज्यसभा में 7 और लोकसभा में 4 नए सदस्यों ने ली शपथ, जानिए इनके बारे में

संसद के मानसून सत्र शुरू होने के बाद राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में सोनल मानसिंह, राकेश सिन्हा और रघुनाथ मोहपात्रा ने शपथ ली है। आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा, शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र सहित सात नये सदस्यों ने आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।
मानसूत्र सत्र के पहले दिन इन सदस्यों ने शपथ ली। शपथ लेने वालों में रामसकल भी हैं जो पूर्व भाजपा सांसद हैं। सिन्हा, सोनल मानसिंह, महापात्र और सकल को पिछले सप्ताह ही उच्च सदन के लिए मनोनीत किया गया था।
ये भी पढ़ें - बिहारः महिला सुरक्षा के लिए किन्नरों की तैनाती को लेकर सीएम नीतीश ने की अहम बैठक
सोनल मानसिंह ने जहां हिन्दी में शपथ ली वहीं मूर्तिकार और शिल्कार महापात्र ने ओड़िया में शपथ ली। आरएसएस विचार तथा दिल्ली स्थित विचारक संस्था इंडिया पालिसी फाउंडेशन के मानद निदेशक सिन्हा और रामसकल ने भी हिन्दी में शपथ ली।
केरल से तीन नवनिर्वाचित सदस्यों माकपा के ई करीम, भाकपा के विनय विश्वम तथा केरल कांग्रेस (मणि) के जोस के मणि ने भी शपथ ली। शपथ लेने के बाद ये सदस्य सभापति एम वेंकैया नायडू के पास गये जिन्होंने उनका स्वागत किया। सदस्यों ने नये सदस्यों का मेजें थपथपा कर स्वागत किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS