नेपाल भूकंप: 300 से ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक लापता

X
By - haribhoomi.com |26 April 2015 6:30 PM
विनाशकारी भूकंप के बाद तीन सौ से ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
केनबरा.नेपाल में भूकंप से आई बड़ी तबाही के बाद अब नेपाल यात्रा पर गए ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के मुताबिक 300 ऑस्ट्रेलिया नागरिक लापता हो गए गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के समाचार पत्रों से मिली खबरों के मुताबिक विदेश एवं व्यापार मंत्रालय ने नेपाल यात्रा पर गए 549 पंजीकृत ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों में से 200 से अधिक नागरिकों से संपर्क कर लिया है जबकि इस विनाशकारी भूकंप के बाद तीन सौ से ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक नेपाल में आए भूकंप के बाद लापता लोगों में ढाका में पानी और स्वच्छता के लिए वर्ल्ड विजन के साथ काम करने वाले सिडनी के 26 वर्षीय जेम्स ब्रिंसन भी शामिल हैं। आपको बता दें रेडक्रॉस की फैमिली लिंक्स वेबसाइट पर बताया गया है कि आखिरी बार जेम्स से फोन पर बातचीत 20 अप्रैल को हुई थी और तब जेम्स सिक्किम(भारतीय राज्य) में थे।जहां भूकंप के बाद भूस्खलन हुआ है।
जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई लोगों में एडिलेड के 20 वर्षीय जेचेरी शेरीडन शामिल हैं। जेचेरी ने भी आखिरी बार एवरेस्ट के नजदीकी इलाकों से 11 अप्रैल को अपने परिजनों से संपर्क किया था। इसी तरह भारत में स्वयंसेवा करने के बाद एक दोस्त के साथ अन्नपूर्णा परिपथ की यात्रा पर निकलीं चट्सवुड निवासी 25 वर्षीया इसाबेल बौडिश भी नेपाल में आयी त्रासदी के बाद से लापता हैं।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS