अलर्ट! दिल्ली में एक दिन पहले पहुंचा मानसून, इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएंगे तबाही!

अलर्ट! दिल्ली में एक दिन पहले पहुंचा मानसून, इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएंगे तबाही!
X
मौसम विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले दो- तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मानसून छा जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से एक दिन पहले दिल्ली पहुंच गया है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

मौसम विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले दो- तीन दिनों में यह पूरे देश को कवर कर लेगा यानी तय समय से एक पखवाड़े पूर्व ही पूरे देश में मानसून छा जाएगा।

दिल्ली में मानसून सामान्यत 29 जून को पहुंचता है जबकि पश्चिम राजस्थान के श्री गंगानगर में यह सबसे अंत में 15 जुलाई को पहुंचता है।

यह भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले जितेन्द्र सिंह, इंडियन आर्मी की ईमानदारी पर सवाल पूछने से बड़ा कोई पाप नहीं

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण- पश्चिम मानसून गुजरात के कुछ अन्य हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के अधिकतर हिस्से, पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्से, पूरे हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तरप्रदेश के शेष हिस्से, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पहुंच गया है।

साथ ही आईएमडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, राजस्थान और पूरे देश में अगले दो- तीन दिनों में पहुंचने के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है। इस वर्ष मानसून तय समय से तीन दिन पहले 28 जून को केरल पहुंचा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

विज्ञापन
Next Story
विज्ञापन