केंद्र सरकार हमें धमकाने के लिए आयकर छापों का इस्तेमाल कर रही है: चंद्रबाबू नायडू

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से अपना हक मांगने पर राज्य को धमकाने के लिए आयकर छापे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रतिशोध का रवैया अपनाना ठीक नहीं है।
'नीरु प्रगति' (पानी और प्रगति) पर शीर्ष नौकरशाहों और जन प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार सामने रखे। उन्होंने दार्शनिक अंदाज में यह भी कहा कि धर्म, न्याय और सद्कर्म ही स्थायी रहेंगे।
केंद्र के विरुद्ध उनका आरोप ऐसे समय में आया है जब कुछ समय पहले आयकर विभाग ने 12 अक्टूबर को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में तेदेपा के राज्यसभा सदस्य सी. एम. रमेश के परिसरों पर छापा मारा था।
इसे भी पढ़ें- थरूर के बयान पर भाजपा ने कहा- राम मंदिर निर्माण के खिलाफ माहौल बना रही है कांग्रेस
नायडू ने कहा कि हम प्रकृति से निपटने में सक्षम हैं लेकिन हम राजनीति से निपटने में समर्थ नहीं हैं। एक तरफ राज्य के विभाजन से उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ हम प्राकृतिक आपदाओं से घिरे हैं। हम संकल्प के साथ स्थिति से उबर रहे हैं। उनका इशारा पिछले हफ्ते भयंकर तूफान से हुई तबाही की ओर था।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और भाजपा पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी (कांग्रेस) ने तब (तेलंगाना बनाने के लिए विभाजन कर) राज्य के साथ अन्याय किया, तो दूसरी राष्टूीय पार्टी (भाजपा) असहयोग कर अब अन्याय कर रही है।
विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर राजग से अलग होने वाले नायडू ने कहा कि जब हम अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं तब वह (केंद्र) हम पर हमला कर रहा है। वह आयकर छापे डलवा कर हमें धमका रहे हैं। यह लोकतांत्रिक भावना नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- andhra pradesh cm
- n chandrababu naidu
- central government
- tncome tax raids in andhra pradesh
- neer pragati
- water progress
- modi government
- income tax department
- andhra pradesh
- telangana elections 2018
- tdp
- hindi news
- breaking news
- india news
- आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री
- एन चंद्रबाबू नायडू
- केंद्र सरकार
- आंध्रप्रदेश में आयकर छापे
- नीरु प्रगति
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS