उमर खालिद पर हमले को लेकर बोले प्रशांत भूषण, मोदी सरकार बना रही है भय का वातावरण

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |13 Aug 2018 11:05 PM
सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रशांत भूषण ने आज भाजपा सरकार पर देश में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रशांत भूषण ने आज भाजपा सरकार पर देश में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए कथित हमले के कुछ मिनट बाद ‘खौफ से आजादी' कार्यक्रम में यहां बोलते हुए भूषण ने कहा, 'यह भय पैदा करने के लिए किया गया ताकि कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज न उठाए।'
उन्होंने कहा, ' सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उमर खालिद और कन्हैया कुमार जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और इन्हें देशद्रोही और नक्सली कहा जा रहा है। हमें सोशल मीडिया पर गाली दी गई। महिलाओं को बलात्कार की धमकियां मिली।'
खालिद कांस्टीट्यूशन क्लब में इस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे लेकिन हमले के बाद वह ऐसा नहीं कर सके। भाजपा को ‘फासीवादी' बताते हुए भूषण ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की मानसिकता के खिलाफ लड़ें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS