एक बार फिर महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन शुरू, आज से पुणे में अनिश्चितकालीन हड़ताल

एक बार फिर महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन शुरू, आज से पुणे में अनिश्चितकालीन हड़ताल
X
महाराष्ट्र में मराठा समाज के लोगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर शुरू हो गया है। आज से यानि 20 अगस्त से मराठा संगठन के दो संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र में मराठा समाज के लोगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर शुरू हो गया है। आज से यानि 20 अगस्त से मराठा संगठन के दो संगठनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें- केरल: बाढ़ से बीते 10 दिनों में हुई 210 लोगों की मौत, 7.2 लाख लोग बेघर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मराठा क्रांति मोर्चा और सकल मराठा समाज ने हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले कहा कि पुणे के संभागीय आयुक्त के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ संगठन ने मांग की है कि बीते दिनों हुए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लिया जाए और खुदकुश करने वाले शख्स के परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- स्कूल की किताबों में फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर को बताया गया मिल्खा सिंह!

बता दें कि मराठा संगठन बीते महीने से पहली लगातार महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मराठा आंदोलन से जुड़े लोग 16 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story