चारा घोटाले से जुड़ी वो खास बातें जिनकी चर्चा हम नहीं करते, सच्चाई तो कुछ और भी है!

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |30 Aug 2018 6:27 AM
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में जेल की सजा सुनाई गई। इसके बाद वे रांची जेल में सजा काट रहे हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में जेल की सजा सुनाई गई। इसके बाद वे रांची जेल में सजा काट रहे हैं। स्वास्थ्य दिक्कतों के बाद जेल से बाहर आए थे इसके बाद गुरुवार को फिर जेल भेज दिए गए। रांची कोर्ट ने उनको 30 अगस्त को सरेंडर करने के लिए कहा था।
चारा घोटाले से जुड़ी हम खास बातें भी करेंगे जो कि चर्चा में बहुत कम रही। मतलब कि आम लोग इस पर चर्चा नहीं करते हैं जबकि चारा घोटाले का चारा से और केवल लालू भर से कनेक्शन नहीं है। इसके कई पहलू हैं।
चारा घोटाले की मुख्य बातें
- पहली बात यह है कि आम तौर लोग चारा घोटाले को केवल बिहार के साथ जोड़कर देखते हैं जबकि इसका कनेक्शन झारखंड के साथ जुड़ा है। क्योंकि घोटाला शुरू होने के दौरान बिहार और झारखंड का बंटवारा नहीं हुआ था।
- जो लोग इसे केवल चारा के साथ जोड़कर देखते हैं उनको ये समझना होगा कि इसे पशुपालन घोटाला ही कहा जाना चाहिए क्योंकि मामला केवल चारे का नहीं है। बल्कि यह सारा घपला सरकारी खजाने को गलत ढंग से यूज करने का है।
- चारा घोटाले में बिहार पुलिस ने 1994 में राज्य के गुमला, रांची, पटना, डोरंडा और लोहरदगा जैसे कई कोषागारों से फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए की कथित अवैध निकासी के मामले दर्ज किए।
- यह मामला एक-दो करोड़ रुपए से शुरू होकर अब 900 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है और लेकिन कोई पुख्ता तौर पर यह नहीं कह सकता है कि घपला कितनी राशि का है।
- यह घोटाला केवल लालू सरकार के दौरान नहीं बल्कि वर्षों से होता आ रहा है। इसमें कई सरकारें और अधिकारी शामिल हैं।
- आईपीएस राकेश अस्थाना बहुचर्चित चारा घोटाले की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी तब उन्होंने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 1996 में चार्जशीट दायर की थी।
- चारा घोटाले में अस्थाना की रिपोर्ट के आधार पर 1997 में उनके समय में ही लालू पहली बार गिरफ्तार हुए।
- इसी साल रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव समेत 19 आरोपियों को दोषी करार दिया। जबकि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा जो कि मुख्य आरोपी थे इनको आर 11 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।
- अबतक बताया जा रहा है कि चारा घोटाले के चार मामले सामने आए हैं और इन सभी में लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है।
- इस सिलसिले में बिहार के एक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र और कई मंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS