एक क्लिक पर जानें, क्यों है सिक्किम सीमा पर चीन और भारत में तनातनी

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |30 Jun 2017 5:01 AM
चुंबी घाटी भारत-भूटान और चीन की सीमा पर स्थित है।
सिक्किम सीमा पर भारत और चीन में तनाव की स्थिती पैदा हो गई है। पिछले कई दशकों से ये टकराव की स्थिती बरकरार है। सिक्किम-भूटान और तिब्बत के जंक्शन प्वाइंट पर चीन सड़क का निर्माण करवा रहा है और भारत उसी पर आपत्ति जता रहा है।
तो इसलिए है चुंबी घाटी अहम
इस जंक्शन प्वाइंट को चुंबी घाटी के नाम से जाना जाता है। इस प्वाइंट पर चीन के हस्तक्षेप को घातक माना जा रहा है। यह घाटी भारत-भूटान और चीन की सीमा पर स्थित है। चुंबी गाटी पर निर्माण कार्य भारत की आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर घातक साबित हो सकती है।
इस घाटी पर भारत और चीन के दो अहम दर्रे, नाथू-ला और जेलप-ला खुलते हैं। यह घाटी सिलीगुड़ी गलियारे से 50 किलोमीटर दूर है। इस घाटी के पतले आकार और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इसे भारत का चिकन्स नेक कहा गया है। यह गलियारा भारत की मुख्यभूमि को उसके उत्तरपूर्वी राज्यों से जोड़ता है।
चुंबी घाटी के नीचे सिलीगुड़ी गलियारा है। भारत ने यहां सड़क निर्माण पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि यहां सड़क बनाने की योजना पेइचिंग की सामरिक रणनीति का हिस्सा है।
भूटान ने भी डोकलाम में चीन के सड़क निर्माण कार्य का विरोध किया है। चीन इस निर्माणकार्य से चुंबी घाटी का विस्तार करना चाहता है ऐसा इसलिए ताकि चीन उस हिस्से में आसानी से पहुंच सके जहां भारत और भूटान से चीन की सीमा मिलती है।
चीन का भारतीय सीमा पर अपनी पहुंच बढ़ाना खतरनाक माना जा रहा है। इसलिए सिक्किम सीमा पर दोनों देशों के बीच विवाद है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS