आरएलडी के साथ नहीं होगा कोई गठबंधन: सपा

X
By - haribhoomi.com |18 Jan 2017 6:30 PM
सपा अध्यक्ष बनने के बाद अब अखिलेश यादव के पास 2017 में दोबारा सत्ता में वापसी करने की चुनौती है
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने पत्ते फिट करने में लगी हुई हैं। सत्तारुढ़ पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल के साथ गठबंधन करने की ओर पहले ही इशारा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनके बीच में पार्टियां सीटों के बंटवारे को लेकर एकमत नहीं बन पा रही हैं। माना जा रहा था कि सपा और आरएलडी के बीच गठबंधन को लेकर कुछ बात बन सकती है लेकिन अब अब यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि महागठबंधन में आरएलडी शामिल नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- अखिलेश के राज में यूपी में अपराध का भी हुआ 'विकास'
Yes we are entering into an alliance with Congress, seats will be announced soon. There were no talks with RLD: Kiranmoy Nanda,SP pic.twitter.com/uu2CgFIyN3
— ANI UP (@ANINewsUP) January 19, 2017
सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने रालोद के साथ गठबंधन से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में सपा 300 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बाकी की अन्य सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी का अन्य किसी भी क्षेत्रीय पार्टियों से भी गठबंधन नहीं होगा। हमारा लक्ष्य 2017 के साथ 2019 भी है।
सीटों पर फंसा पेंच
समाजवादी पार्टी सिर्फ 100 सीटों पर पूरा गठबंधन चाहती थी। उसके अनुसार ये कांग्रेस पर निर्भर करता है कि वह इन 100 सीटों में आरएलडी या अन्य किसी भी पार्टी को कितनी सीट दे। क्योंकि सपा बाकी की 303 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- अखिलेश के वो फैसले, जिन्हें पलट दिया गया
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS