एग्जिट पोल: गुजरात में एक बार फिर ''भाजपा सरकार'', जानिए सभी एक्जिट पोल्स के सटीक विश्लेषण

एग्जिट पोल: गुजरात में एक बार फिर भाजपा सरकार, जानिए सभी एक्जिट पोल्स के सटीक विश्लेषण
X
गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चलता दिखाई दे रहा है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चलता दिखाई दे रहा है। लगभग सभी न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में गुजरात में 22 साल बाद फिर एक बार भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही हैं।

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही सभी एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। सभी चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 22 सालों से गुजरात की सत्ता पर काबिल भाजपा को जनता एक बार फिर मौका देने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात को लेकर पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस राज्य के चुनाव में भाजपा को 108 सीटों के साथ बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में सरकार गठन करने का जादुई आंकड़ा 92 है। हालांकि यहां कड़ी मशक्कत करने के बाद भी कांग्रेस सिर्फ 74 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है।

सभी एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे है कि गुजरात में कांग्रेस को पाटीदारों के असंतोष समेत अन्य स्थानीय मुद्दों से कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को 13 सीटों का फायदा हो रहा है। पिछली बार कांग्रेस को 61 सीटें ही मिल सकी थीं। पिछली बार 115 सीटों के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा को इस बार 7 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

देखिए एग्जिट पोल के सभी आंकड़ों का विश्लेषण -------------------

NEWS 24-चाणक्य

राज्य- गुजरात

कुल सीटें- 182

बीजेपी- 135

कांग्रेस- 47

अन्य - 00

टाइम्स नाऊ-VMR

राज्य- गुजरात

कुल सीटें- 182

बीजेपी- 109

कांग्रेस- 70

अन्य - 03

रिपब्लिक-सी वोटर

राज्य- गुजरात

कुल सीटें- 182

बीजेपी- 115

कांग्रेस- 65

अन्य - 00

इंडिया न्यूज-CNX

राज्य- गुजरात

कुल सीटें- 182

बीजेपी- 110-120

कांग्रेस- 65-75

अन्य - 2-4

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया

राज्य- गुजरात

कुल सीटें- 182

बीजेपी- 99-113

कांग्रेस- 68-82

अन्य - 1-4

एबीपी-सीएसडीएस

राज्य- गुजरात

कुल सीटें- 182

बीजेपी- 99-113

कांग्रेस- 68-82

एक्जिट पोल का संपूर्ण आंकड़ा:

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story