Karnataka Floor Test: कांग्रेस के आरोपों पर BJP विधायक सोम शेखर रेड्डी ने पेश की सफाई

Karnataka Floor Test: कांग्रेस के आरोपों पर BJP विधायक सोम शेखर रेड्डी ने पेश की सफाई
X
कर्नाटक विधानसभा में आज कुछ ही मिनटों के बाद शक्ति परीक्षण में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करना है।

कर्नाटक विधानसभा में आज कुछ ही मिनटों के बाद शक्ति परीक्षण में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को बहुमत साबित करना है। विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के जी बोपैया ही सदन का संचालन कर रहे हैं।

कांग्रेस के दो गायब विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा कर्नाटक विधानसभा में पहुंच गए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक सोमशेखर रेड्डी पर आरोप लगया था कि उनके दोनों विधायकों को अगवा कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Karnataka Floor Test की 5 मुख्य बातें, राष्ट्रीय गीत से हुई शुरुआत

शिवकुमार द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी के विधायक सोम शेखर रेड्डी ने सफाई दी। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपने भाई जनार्दन रेड्डी के साथ ताज वेस्ट एंड में था।

उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं जानता की आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा कौन हैं, और ना ही मैं गोल्डफिंच होटल में गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story