उन्नाव-कठुआ रेप केस: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और अमित शाह पर लगाया ये बड़ा आरोप

राष्ट्रीय जनता दल 'आरजेडी' के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने उन्नाव और कठुआ में बलात्कार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके पीएम मोदी और अमित शाह पर निशान साधते हुए लिखा कि अगर उन्नाव बलात्कार पीड़िता बहन और कठुआ बलात्कार मृतक 8 वर्षीय मासूम बच्ची मनुष्य योनि (औरत) की जगह अगर पशु योनि (गाय) में जन्म लेती तो शायद मोदी जी और अमित शाह की जोड़ी उनके इंसाफ के लिए जरूर कुछ कदम उठाती। उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन दुर्भाग्य से वो बलात्कार पीड़ित बहनें और बेटियां गाय नहीं है।
अगर उन्नाव बलात्कार पीड़िता बहन और कठुआ बलात्कार मृतक 8 वर्षीय मासूम बच्ची मनुष्य योनि (औरत) की जगह अगर पशु योनि (गाय) में जन्म लेती तो शायद मोदी जी और अमित शाह की जोड़ी उनके इंसाफ़ के लिए ज़रूर कुछ कदम उठाती।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 13, 2018
लेकिन दुर्भाग्य से वो बलात्कार पीड़ित बहनें और बेटियाँ गाय नहीं है।
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट और करते हुए लिखा कि श्रीमान जी, बलात्कारियों का प्रधान चौकीदार कौन है? बलात्कारियों का प्रधान सेवक कौन है?
बलात्कारियों का प्रधान रक्षक कौन है? बलात्कारी किस धर्म के राक्षस है? सरकारी प्रधान पार्टी का सरकारी प्रधान कौन है? योग और जोग से भाजपाईयों को कौन बचा रहा है? बोलिए।
श्रीमान जी,
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 13, 2018
बलात्कारियों का प्रधान चौकीदार कौन है?
बलात्कारियों का प्रधान सेवक कौन है?
बलात्कारियों का प्रधान रक्षक कौन है?
बलात्कारी किस धर्म के राक्षस है?
सरकारी प्रधान पार्टी का सरकारी प्रधान कौन है?
योग और जोग से भाजपाईयों को कौन बचा रहा है?
#SpeakUp
बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सावाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी अस्वीकार्य है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में नाबालिग लड़की के साथ रेप और उसके पिता की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर राजनीति चरम पर है।
वहीं कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या को लेकर राजनीतिक पार्टीयों भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं, साथ ही पीएम मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS