जींद उपचुनाव: कांग्रेस झटका, भाजपा के कृष्ण मिड्ढा 12935 वोटों से जीते

जींद उपचुनाव: कांग्रेस झटका, भाजपा के कृष्ण मिड्ढा 12935 वोटों से जीते
X
हरियाणा के जींद और राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सफिया जुबेर खां ने भाजपा के उम्मीदवार को मात देते हुए जीत दर्ज कर ली है।

हरियाणा के जींद और राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सफिया जुबेर खां ने भाजपा के उम्मीदवार को मात देते हुए जीत दर्ज कर ली है। 28 जनवरी को जींद और रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए चुनाव हुए थे। जींद में 75.72 प्रतिशत और रामगढ़ में 79.14 प्रतिशत वोट पड़े थे।

जींद में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला और कैथल से कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला को हराकर जीत हासिल की है। जबकि रामगढ़ में कांग्रेस की सफिया जुबेर खां, भाजपा के सुखवंत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

लाइव अपटेड..

जींद विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा 12935 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा के कृष्ण मिड्ढा को 50566, जेजेपी के दिग्विजय सिंह चौटाला को 37631 और कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 22740 वोट मिले।

जींद उप चुनाव में भाजपा की जीत हासिल की।

जींद में 11वें राउंड में भाजपा को 46916, जेजेपी को 30956 और कांग्रेस को 19611 वोट हासिल हुए हैं।

जींद में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने 12226 वोटों की बढ़त बनाई।

जींद में काउंटिंग फिर से शुरू हुई।

हंगामे के बाद मतगणना स्थल के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

पुलिस अधीक्षक अश्विन शेणवी ने कहा अब स्थिति अब कंट्रोल में है। पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर भगाने का प्रयास कर रही है।

जींद में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप के चलते काउंटिंग सेंटर में हंगामा। थोड़ी देर के लिए रोकी गई गिनती।

जींद में रोचक हुआ मुकाबला, पांचवे राउंड की गिनती के बाद भाजपा को 21052, जेजेपी 15315 और कांग्रेस को 8813 मत मिले।

कांग्रेस उम्मीदवार को सफिया जुबेर खां ने कुल 83311 वोट हासिल किए हैं। जबकि भाजपा उम्मीदवार सुखवंत सिंह को 71083 वोट मिले हैं।

रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 12228 मतों से हासिल की जीत।

रामगढ़ उपचुनाव की मतगणना के 19 वे राउंड में कांग्रेस को 78413, भाजपा को 68689 और बीएसपी को 68689 मिले हैं। कांग्रेस 9724 मतों के अंतर से आगे चल रही है।

रामगढ़ उपचुनाव की मतगणना के 13 वें राउंड के अंत में, कांग्रेस 16221 मतों के अंतर से आगे चल रही है।

जिंद में तीसरे राउंड में जेजेपी को 11226, भाजपा को 9350, कांग्रेस को 5813, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को 2649 और आईएलडी को 1760 वोट मिले हैं।

जींद में दूसरे राउंड में जेजेपी के दिग्विजय को 4253, भाजपा के कृष्ण मिड्‌ढा को 3719, कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को 1754 और विनोद आश्री को 1045 वोट मिले हैं।

जींद में पहले राउंड में जेजेपी के दिग्विजय चौटाला को 3639, भाजपा कृष्ण मिड्ढा को 2835, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 2169, आईएनएलडी उमेद रेढू को 992 और एलएसपी के विनोद आसरी को 705 वोट मिले।

रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी साफिया खान करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस 9773 वोटों से सबसे आगे, 7094 वोटों से भाजपा दूसरे नंबर पर है।

जींद में जेजेपी 3639 वोटों के साथ सबसे आगे है, वहीं भाजपा 2835 वोटों के साथ दूसरे स्थान बनी हुई है तो तो कांग्रेस 2169 के साथ तीसरे स्थान पर है।

हरियाणा के जींद विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव में मतों की गिनती आज हो रही है। इसके लिए सभी कल ही तैयारियां पूरी कर ली गयी। बता दें कि इस हाई प्रोफाइल उप चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और नवगठित जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया था कि जींद उपुचनाव की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

सुबह आठ बजे मतों की गिनती का काम शुरू होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए मतगणना केन्द्र में 14 टेबल लगाई गई है और यह काम 13 राउंड में पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां सामान्य आब्जर्वर सौरभ भगत की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया पूरी करवाई जायेगी। मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक सहायक काउंटिंग सुपरवाईजर तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि जींद के लिए बीते 28 जनवरी को मतदान हुआ था और 75.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

बता दें कि आज राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर वोटों भी गिनती की जा रही है। रामगढ़ के निर्वाचन उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर मतदान सात दिसंबर को हुआ था। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसी सोमवार को यहां मतदान कराया गया था जिसमें 2.35 लाख मतदाताओं में से 79.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस सीट पर दो महिलाओं सहित 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story