मेरा इस्तीफा जल्द स्वीकार कर लिया जाएगा, मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं : उमेश जाधव

कर्नाटक के 'बागी' नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ उमेश जाधव ने गुरुवार को कहा है कि मैंने चार मार्च को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है।
लेकिन अभी तक उन्होंने मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मैंने उन्हें रिमाइंडर दिया है। यह जानबूझकर देरी नहीं है। एक-दो दिन में इसे स्वीकार कर लिया जाएगा। मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।
Former Congress MLA Dr. Umesh Jadhav who submitted his resignation to Speaker of Karnataka assembly on 4 Mar: Still my resignation has not been accepted. I have given them one more reminder. It is not an intentional delay. It will be accepted in a day or two. I have joined BJP. pic.twitter.com/zXgvj7pQUH
— ANI (@ANI) March 14, 2019
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बातें उमेश जाधव ने उस दौरान कही जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अपने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया गया।
बता दें कि कांग्रेस विधायक उमेश जाधव ने इस महीने के पहले सप्ताह में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कलबुर्गी जिले के चिंचोली विधानसभा क्षेत्र से दो बार से विधायक चुने जा रहे उमेश जाधव ने बिना कोई कारण बताए अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार को सौंप दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS