कांग्रेस नेता की सीएम को चेतावनी, बोले CAA लागू किया तो कर्नाटक भस्म हो जाएगा

कांग्रेस नेता यूटी खादर ने बुधवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को राज्य में लागू करने को लेकर कर्नाटक के मुख्यंमत्री बीएस येदियुरप्पा को चेतावनी दी है। कांग्रेस नेता यूटी खादर का कहना है कि देश आग की लपटों में है लेकिन कर्नाटक शांति का द्वीप है।
मैंने सोशल मीडिया पर पढ़ा है कि उन्होंने कर्नाटक में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने के निर्देश दिए हैं। मैं मुख्यमंत्री को चेतावनी दे रहा हूं कि अगर आप नागरिकता संशोधन अधिनियम यहां लागू करते हैं। तो मैं शपथ लेता हूं कि कर्नाटक को भस्म कर दिया जाएगा।
UT Khader, Congress: Country is in flames but Karnataka is an island of peace. I read on social media that they've given instructions to implement this law in K'taka. I'm warning the CM that if you implement it (CAA) here then I swear K'taka will be blown up into cinders. (17.12) pic.twitter.com/SoAzB2rEXJ
— ANI (@ANI) December 18, 2019
बता दें की देश की राजधानी समेत विभिन्न राज्यों में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगाहों पर आगजनी और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS