Sushant Singh Rajput: उद्धव सरकार के मंत्री ने कहा - सुशांत सिंह राजपूत के थे कई लड़कियों से संबंध, सीधे लड़के आदित्य ठाकरे के खिलाफ हो रही साजिश

Sushant Singh Rajput: उद्धव सरकार के मंत्री ने कहा - सुशांत सिंह राजपूत के थे कई लड़कियों से संबंध, सीधे लड़के आदित्य ठाकरे के खिलाफ हो रही साजिश
X
Sushant Singh Rajput: उद्धव सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के कई लड़कियों के साथ संबंध थे। वो मारिजुआना सिगरेट तक पीते थे।

Sushant Singh Rajput: उद्धव सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आपत्तिजनक कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के कई लड़कियों के साथ संबंध थे। वो मारिजुआना सिगरेट तक पीते थे। ये सारी साजिश सीधे लड़के आदित्य ठाकरे के खिलाफ रची जा रही है।

भारत रत्न की हो सकती है मांग

उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के कई लड़कियों से संबंध थे। उनके बारे में ऐसी बातें सामने आई है कि वो मारिजुआना सिगरेट भी पीते थे। इससे पता लगता है कि वो कितना महान लड़का था। उन्होंने कहा कि हालातों को देखकर ऐसा कहना कोई बड़ी बात नहीं होगी कि कभी भी उनके लिए भारत रत्न की मांग हो सकती है।

सीधा लड़का आदित्य ठाकरे

उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य काफी सीधे लड़के हैं। ये सारी बातें उनके खिलाफ साजिश का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सच सबके सामने आएगा और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story