PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी ने नारी शक्ति सम्मेलन में मां को किया याद, बोले- नए भारत में महिलाओं को परचम लहरा रहा

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने 72वें जन्मदिवस के मौके पर श्योपुर में स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम में कहा कि देश में सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। भारत के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोटे अनाज के वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम में के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नामीबिया से आज लगभग 75 साल बाद भारत आए आठ चीते हमारे मेहमान हैं। मैं आप सभी सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दें और उनका गर्मजोशी से स्वागत करें। विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में बहुत विशेष है। मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं देता हूं। मुझे आज इस बात की भी खुशी है कि भारत की धरती पर अब 75 साल बाद चीता फिर से लौट आया है। अब से कुछ देर पहले मुझे कुनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ने का सौभाग्य मिला। आज इस मंच से पूरे विश्व को संदेश देना चाहता हूं कि आज जब करीब-करीब 75 वर्ष बाद 8 चीतें हमारे देश की धरती पर लौट आए हैं।
आगे कहा कि अफ्रीका से हमारे मेहमान आए हैं, इन मेहमानों के सम्मान में हम सभी इनका स्वागत करें। पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के 'नए भारत' में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आगे कहा कि आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारीशक्ति का परचम लहरा रहा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज मध्यप्रदेश में स्वयं सहायता समूह द्वारा राज्य में 10 लाख पौधों का रोपण भी किया जा रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए आप सभी का यह संगठित प्रयास, भारत के पर्यावरण के प्रति प्रेम, पौधे में भी परमात्मा देखने वाला मेरा देश आपके प्रयासों से भारत को एक नई ऊर्जा मिलने वाली है। जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, उस क्षेत्र में, उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है। पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने हर प्रकार से मदद की है। आज पूरे देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ चुकी हैं। एक प्रकार से 8 करोड़ परिवार इस काम में जुड़े हुए हैं।
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS