सितंबर में होगा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास

भारत में बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य की शुरुआत सितंबर से होगी। देश की पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी।
इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अगले महीने करेंगे।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को 2023 तक पूरा किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक जापान के प्रधानमंत्री सितंबर में भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट कि लम्बाई 508 किलोमीटर है।
इसे भी पढ़ें- टेस्ट में कम नंबर आने पर टीचर ने Co-Ed स्कूल में लड़कियों को कपड़े उतरवा के घुमाया
इस प्रोजेक्ट में 468 किलोमीटर एलिवेटेड, 27 किलोमीटर समुद्र के नीचे से और 13 किलोमीटर जमीन पर रहेगा।
इस परियोजना की कुल लागत 97636 करोड़ रुपये है। कुल लागत का 81 फीसदी जापान से कर्ज लिया जायेगा।
मुंबई और अहमदाबाद के बीच कुल 12 स्टेशन होंगे जिनमें चार महाराष्ट्र में और आठ गुजरात में होंगे।
इसे भी पढ़ें- छापेमारी के बाद राज्यसभा में हंगामा, जेटली और आनंद शर्मा में नोंकझोंक
रेलवे अधिकारिओं के मुताबिक इस परियोजना की आधिकारिक घोषणा आरंभ बिंदु के स्थान को लेकर अनिश्चितताएं खत्म होने के बाद की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS