यूजर डाटा हैक करने वाले 100 धोखेबाज गिरफ्तार

यूजर डाटा हैक करने वाले 100 धोखेबाज गिरफ्तार
X
उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल ने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक करने वाले करीब100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल ने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक करने वाले करीब100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक के पूर्व DGP सांगलियान ने 'निर्भया की मां' पर की अभद्र टिप्पणी, बोला ये गंदा शब्द

उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने आज बताया कि गिरोह ने डेटा बेचने को अपना व्यापार बना लिया था और कॉल सेंटर संचालकों से प्रति डेटा 10 रुपये शुल्क वसूलते थे।
पुलिस ने बताया कि उप्र एसटीएफ( साईबर शाखा) ने100 धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल और बीमा कंपनियों के यूजर डेटाबेस को हैक कर उनतक पहुंच बनाई।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पूरे एनसीआर में फैला हुआ था।
सिंह ने कहा, “ आगे और छापेमारी और कार्रवाई जारी है और अधिक गिरफ्तारियों की उम्मीद है। हमने कंपनियों से हैक किए गए डेटा के विवरण उपलब्ध कराने की अपील की है।”

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story