Gandhi Jayanti 2018: पीएम मोदी समेत राहुल-सोनिया ने बापू को किया नमन, जानिए आज का प्रोग्राम

राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की आज देश और विदेश में 150वीं जयंती मनाई जा रही है। महात्मा गांधी की जयंती पर देश के राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट करते हुए लिखा गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है।
गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2018
आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है। #Gandhi150 pic.twitter.com/czFVckwjTd
वहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये है पूरा कार्यक्रम
प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचकर बापू को किया, इसके बाद विजय घाट पर जाएंगे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहदुर शास्त्री को नमन करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी लगभग 10:30 बजे राष्ट्रपति भवन क्लचर सेंटर जाएंगे और स्वच्छता पुरस्कार देंगे। इसके बाद शाम को लगभग 6.30 बजे विदेश मंत्रालय में बैठक होगी और पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के साथ सौर संगठन को संबोधित करेंगे।
महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद और मां का नाम पुतलीबाई था। देश की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी का अहम योगदान है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS