सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ बोलने पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ FIR

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ कर्नाटक में दो धाराओं मे मामला दर्ज कराया गया है। बता दें कि उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयानबाजी की थी।
पढ़ें: Aadhaar से लिंक कराने की समय सीमा बढ़ाएगी सरकार, SC को बताई डेडलाइन
अनंत कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि हेगड़े ने भाजपा की परिवर्तन रैली के दौरान सिद्धारमैया के खिलाफ आपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।
पढ़ें: राहुल गांधी का एक और सवाल- PM साहब बताएं, खेडुत के साथ इतना सौतेला व्यवहार क्यों?
रैली में अनंत कुमार ने कथित तौर पर कहा था, 'सिद्धारमैया को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता सताती है। वोटों की खातिर तो वह जूतें तक चाट सकते हैं।' भाजपा नेता के इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसे गंभीरता से लिया और उसके कार्यकर्ताओं ने मैसूर सिटी कोर्ट में मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई।
पढ़ें: तस्लीमा नसरीन ने राम मंदिर विवाद के बीच शेयर की ऐसी तस्वीर, मच गया कोहराम
कोर्ट के निर्देश के बाद शहर की पुलिस ने मामला दर्ज किया। जैसाकि अनंत कुमार ने बयानबाजी बेलागवी इलाके में दी थी, इसलिए अब इसे वहीं की पुलिस के पास ट्रांसफर किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS