Facebook Security Tips: इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर फेसबुक पर ऐसे रखें अपना डेटा सुरक्षित

करीब 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा के गलत इस्तेमाल की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया है। रिसर्च कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका पर फेसबुक यूजर्स के डेटा का गलत इस्तेमाल का आरोप लगा है।
ये मामला सामने आने के बाद दुनियाभर में मौजूद फेसबुक के 3 अरब से ज्यादा यूजर्स टेंशन में आ गए हैं। सभी यूजर्स के मन में मन में अपने डेटा की सुरक्षा को लेकर डर बैठ गया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
-
सबसे पहले अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन करें और सेटिंग ऑपशन में जाएं।
-
इसके बाद Apps पर क्लिक करें और नीचे दिख रहे ऑप्शन Apps, Websites and Plug-ins के एडिट बटन पर टैप करें।
-
एडिट बटन पर टैब करने के बाद आपको डिसेबल प्लेटफार्म का ऑप्शन दिखेगा।
-
इसे डिसेबल करके आप फेसबुक पर किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या साइट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
इन तरीकों से भी आप अपनी निजी जानकारी को दूसरे लोगों तक पहुंचने से बचा सकते हैं...
-
सबसे पहले सेटिंग ऑप्शन में जाए।
-
यहां पर आपको जनरल और सिक्योरिटी एंड लॉगिन के लिए दो टैब दिखेंगें।
-
जनरल टैब पर क्लिक करके आप अपने नाम, जानकारी, डेट ऑफ बर्थ, फैमिली मेंबर्स, आप ऑनलाइन हैं या नहीं इस तरह की सभी जानकारियों के लिए प्राइवेसी सेट कर सकते हैं।
बरतें सावधानी
कई बार आप किसी थर्ड पार्टी साइट पर लॉगिन करने के लिए फेसबुक के जरिए लॉगिन करते हैं। आप ऐसा करने से बचें क्योंकि भले ही ये आसान तरीका हो, लेकिन सेक्योर बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि लॉगिन करने से यूजर्स ऐप डिवेलपर को अपनी फेसबुक प्रोफाइल की जानकारियों को एक्सेस करने की अनुमति दे देता हैं।
वहीं साथ ही किसी भी गेम या क्विज या आकर्षित करने वाले पेज को लाइक करने से भी बचें। कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डेटा लीक का मामला सामने आने के बाद फ़ेसबुक पर हैशटैग #DeleteFacebook ट्रेंड करने लगा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS