काबुल: मस्जिद में आतंकी हमला, 4 की मौत 8 घायल

काबुल: मस्जिद में आतंकी हमला, 4 की मौत 8 घायल
X
अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नाजिब दानिश ने जानकारी दी कि यह हमला शिया बहुल इलाके में एक मस्जिद परिसर में किया गया।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरूवार रात दश्त-ए-बर्ची अलजहरा मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बार गोलीबारी भी हुई। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय मस्जिद में हुए इस आतंकी हमले में 4 लोगों की मौत तथा 8 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नाजिब दानिश ने जानकारी दी कि यह हमला शिया बहुल इलाके में एक मस्जिद परिसर में किया गया।
अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक़, रात के करीब 9 बजे मस्जिद में ये धमाका हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि ये धमाका काफी जबर्दस्त था और उसके बाद गोलीबारी की भी आवाज भी सुनाई दी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story