Exit Poll / एग्जिट पोल देखकर गदगद हुई कांग्रेस, बिना दूल्हे की बारात लेकर फिर चली गोवा विधानसभा

कांग्रेस ने गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमले तेज करते हुए एक बार फिर शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई है। हाल ही में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत दिखने के एक दिन बाद पार्टी ने यह मांग की है।
गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चूडांकर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सत्तारूढ़ पार्टी की वर्ष 2017 में गोवा में सत्ता हड़पने की हरकत राष्ट्रीय स्तर पर उसके खिलाफ रही। उन्होंने बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सत्ता में बने रहने देने के लिए राज्यपाल मृदुला सिन्हा की भी निंदा की।
एग्जिट पोल के नतीजों पर सवाल किए जाने पर चूडांकर ने पत्रकारों से कहा कि बीमार मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को सता में बने रहने की अनुमति देने के राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निष्फल प्रयासों से भाजपा को कोई लाभ नहीं मिलेगा। इसके विपरीत, गोवा की नाकामयाबी से भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नुकसान हुआ है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में मतगणना 11 दिसम्बर को होगी। चूडांकर ने कहा कि चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए ‘‘चेतावनी' होंगे, जो कि गोवा विधानसभा को भंग करने की योजना बना रही है। कांग्रेस नेता ने एक बार फिर अपनी पार्टी की शक्ति परीक्षण की मांग दोहराई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS