अब इंजीनियरिंग के छात्रों को पढ़ना होगा वेद-पुराण, सरकार ने जारी किया नया फरमान

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |25 Jan 2018 4:32 AM
छात्रों को संविधान और पर्यावरण विज्ञान के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।
ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) की ओर से एक नया फरमान आया है। इसके अनुसार इंजीनियरिंग के छात्रों को अब पुराण और वेद भी पढ़ाए जाएंगे। एआईसीटीई की ओर से जारी पाठ्यक्रम के मुताबिक अब उम्मीदवारों को वेद, पुराण, शास्त्र का भी अध्ययन करवाया जाएगा।
इसेक साथ ही छात्रों को संविधान और पर्यावरण विज्ञान के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। हालांकि इसके परीक्षा मार्क्स फाइनल मार्क्स में नहीं जोड़े जाएंगे। पाठ्यक्रम में बदलाव इस वर्ष हो सकते हैं।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि पाठ्यक्रम को नए सिरे से तैयार किया गया है, क्योंकि अपडेटेड सेलेबस छात्रों का अधिकार है। पाठ्यक्रम में अब से भारतीय दार्शनिक, भाषा, योग और कलात्मक परंपराओं पर ध्यान दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य तर्क और इनफ्रेंसिंग के सिद्धांतों के बारे में बताना है।
आईआईटी कानपुर के कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर धीरज संघी ने बताया कि इस तरह से गैर-अनुशासन पाठ्यक्रमों को पढ़ाना अच्छा है, क्योंकि इससे ज्ञान में वृद्धि होती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि यह अनिवार्य नहीं होना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS