दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक हफ्ते से थे भर्ती

दिलीप कुमार को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक हफ्ते से थे भर्ती
X
दिलीप कुमार की हालत में सुधार के बाद पत्नी सायरा बानो के साथ अपने घर पहुंच गए हैं।

बॉलीवुड में 'ट्रैजिडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार की हालत में सुधार हो गया है। जानकारी हो कि किडनी संबंधी समस्या की वजह से उन्हें आठ दिन पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर ने दिलीप कुमार के जल्द स्वस्थ होने की मांगी दुआ

आपको बता दें के ईलाज के दौरान दिलीप कुमार को आईसीयू में भी रखा गया था। अस्पताल की तरफ से कहा गया कि उनकी हालत क्रिटिकल है।

लेकिन बाद में अस्पताल से जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा था।

इसे भी पढ़ें: बोले दिलीप कुमार- पाक रमजान की वजह से तबियत बिल्कुल ठीक

आज शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे सायरा बानो के साथ अपने घर के लिए रवाना हो गए। सायरा बानों ने बताया कि पिछला हफ्ता बुरे ख्वाब जैसा था। अस्पताल में सभी ने खूब ध्यान रखा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story