RSS के खिलाफ बोले दिग्विजय सिंह, ''हिंदू या भगवा नहीं संघी आतंकवाद है''

कांग्रेस नेता आरएसएस के खिलाफ बोलने के कतई नहीं डरते हैं। एक बार फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को आतंक और नफरत फैलाने वाला संगठन कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश में एकता यात्रा कर रहे दिग्विजय सिंह ने झबुआ में कहा कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकी पकड़े गए सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकी पकड़े गए सब संघ के कार्यकर्ता थे। वहीं उन्होंने नाथूराम गोडसे का भी जिक्र किया और कहा कि जिसने महात्मा गांधी की हत्या की वो भी संघ का हिस्सा रहा।
इसके अलावा दिग्विजय सिंह पहले भी संघ पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही 'हिंदू आतंकवादी' शब्द इस्तेमाल करने पर भी दिग्गीराजा ने सफाई दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS