दिग्विजय बोले BJP में फिट नहीं बैठते वरुण, बताया ये कारण

दिग्विजय बोले BJP में फिट नहीं बैठते वरुण, बताया ये कारण
X
वरुण गांधी अपने लेख को लेकर चौतरफा घिर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि वरुण गांधी नेहरू-गांधी फैमली से आते हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी में फिट नहीं बैठ रहे हैं, क्योंकि वरुण गांधी की विचारधारा बीजेपी वालों से अलग है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार को सांसद वरुण गांधी ने रोहिंग्या मुस्लिम के मुद्दे पर अपनी सरकार से अलग राय दी।

वरुण गांधी ने मंगलवार को रोहिंग्या शरणार्थियों का समर्थन करते हुए एक हिंदी न्यूज पेपर के लिए लेख लिखा था।

इस लेख के जरिए उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को अतिथि देवो भव: की परंपरा याद दिलाई। लेख में गांधी ने सरकार से रोहिंग्या मुस्लिमों की मदद करने की बात कही।

गौरतलब है कि वरुण गांधी के इस लेख के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर समेत आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने उनकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पहले राष्ट्रहित सर्वोपरि है, उन्हें इस तरह की सोच जाहिर नहीं करना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story