अमित शाह पर विवादित टिप्पणी, कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया समन

अमित शाह पर विवादित टिप्पणी, कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया समन
X
रांची की एक अदालत ने भाजपा के अपने समकक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रुप से विवादास्पद बयान देने को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सम्मन जारी किया।

रांची की एक अदालत ने भाजपा के अपने समकक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित रुप से विवादास्पद बयान देने को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समन जारी किया।

उपसंभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार गुडिया ने निर्देश दिया कि गांधी के खिलाफ सम्मन जारी किया जाए। इससे पहले अदालत ने 28 नवंबर को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
अपनी याचिका में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता नवीन झा ने आरोप लगाया कि गांधी ने 18 मार्च को कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान शाह के खिलाफ बयान दिया था। झा ने आरोप लगाया कि इस बयान से उनकी भावना आहत हुई है और उनकी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story