कांग्रेस महाधिवेशन का दूसरा दिन जारी, पार्टी नेता आनंद शर्मा का मोदी सरकार पर हमला

कांग्रेस महाधिवेशन का दूसरा दिन जारी, पार्टी नेता आनंद शर्मा का मोदी सरकार पर हमला
X
दिल्ली में आज कांग्रेस महाधिवेशन का दूसरा और अंतिम दिन है। महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं।

दिल्ली में आज कांग्रेस महाधिवेशन का दूसरा और अंतिम दिन है। महाधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए हैं।

महाधिवेशन इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हो रहा है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शाम 4 बजे समापन भाषण देंगे। इससे पहले पार्टी नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

कांग्रेस महाधिवेशन में आनंद शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार भारत की विदेश नीति में फेल हुई है। बीते 4 सालों में उन्होंने सिर्फ बांटने की नीति बनाई है। उन्होंने सिर्फ बेतुका और गैर गंभीर तरीका ही अपनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी सिर्फ अपना ही प्रोपेगेंडे लेकर चल रहे हैं। आज ये चिंता का विषय है कि हमने दुनिया के कई देशों के साथ भागीदारों और अपने पड़ोसियों के साथ रिश्तों को खराब किया है।

ये भी पढ़ेः Chaitra Navratri के पहले दिन दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालूओं की लंबी लाइन लगी

बीते दिन कांग्रेस महाधिवेशन में राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने उन पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया वहीं सोनिया गांधी ने अहंकार मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story